home page

हरियाणा में हावड़ा-कालका एक्सप्रेस में मिला ढाई महीने का बच्चा, भागे माता पिता

 | 
Two-and-a-half-month-old baby found on Howrah-Kalka Express in Haryana; parents fled

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। दिल्ली से कालका जा रही हावड़ा-कालका एक्सप्रेस ट्रेन मामला सामने आया है। यहां एक बोगी में करीबन ढाई माह का मासूम बच्चा लावारिस हालत में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि बच्चे के मां बाप उसे दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन की सीट पर छोडक़र फरार हो गए थे। 


सावारियों ने दी सूचना, जीआरपी ने संभाला
जानकारी के अनुसार ट्रेन जब पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो डिब्बे में मौजूद सह-यात्रियों को काफी देर तक बच्चे के पास किसी के न होने पर शक हुआ। यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस को दी। जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को अपने संरक्षण में लिया।


बताया जा रहा है कि मासूम की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए जीआरपी ने उसे तुरंत पानीपत के सामान्य अस्पताल (सिविल हॉस्पिटल) में भर्ती कराया। चिकित्सकों की देखरेख में बच्चे का इलाज और चेकअप किया जा रहा है, फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि जीआरपी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दिल्ली रेलवे स्टेशन के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बच्चे को छोडऩे वाले कलयुगी मां बाप की पहचान की जा सके। बाल कल्याण समिति को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now