home page

हरियाणा के विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़, 2 असिस्टेंट प्रोफेसर को किया सस्पेंड

 | 
Two assistant professors suspended for molesting a student at a Haryana university
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के हिसार में स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के बार फिर से चर्चा में हैं। विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलाजी विभाग में पीएचडी की एक छात्रा ने विश्वविद्यालय के 2 असिस्टेंट प्रोफेसरों पर छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत मिलते ही एचएयू प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित असिस्टेंट प्रोफेसर अजीव सांगवान और नवीन कौशिक को सस्पेंड कर दिया है। शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि उसे लंबे वक्त से परेशान किया जा रहा था और वॉट्सएप के माध्यम से आपत्तिजनक संदेश भी भेजे गये।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि पीडि़त छात्रा ने पहले बायोटेक्नोलाजी विभाग के डीन प्रो. केडी शर्मा को इसकी शिकायत दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद वह सीधे कुलपति (वीसी) से मिली और आपबीती बताई। कुलपति ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत दोनों आरोपित असिस्टेंट प्रोफेसरों को सस्पेंड कर दिया और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जांच समिति का गठन किया।


जानकारी के अनुसार जांच समिति द्वारा शिकायत से संबंधित सभी तथ्यों की जांच की जा रही है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद समिति अपनी रिपोर्ट एचएयू प्रशासन को सौंपी जाएगी। जानकारी से पता चला है कि आरोपित असिस्टेंट प्रोफेसर अजीव इसी विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र भी रह चुका है। 

WhatsApp Group Join Now

कार्रवाई के लिए टीम गठित
 विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि छात्रा की शिकायत मिलते ही निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए दोनों असिस्टेंट प्रोफेसर अजीव सांगवान और नवीन कौशिक को सस्पेंड कर दिया गया है। इसी के साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए जांच समिति गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।