home page

SIRSA में लाखों रूपए की हेरोइन सहित बाइक सवार 2 युवकों काबू

 | 
NES
Mahendra india news, new delhi

SIRSA SP दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एबीवीटी स्टाफ की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान नजदीकी फेक्ट्री रंगङी रोङ सिरसा से बाइक सवार 2 युवकों को लाखों रुपए की 21 ग्राम 20 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है ।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ABVT स्टाफ सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान नजदीकी फेैक्ट्री रंगङी रोङ सिरसा के पास मौजूद थी ।

इसी दौरान सामने से बाइक सवार 2 नौजवान युवक आते हुए दिखाई दिए । उक्त युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोङकर भागने का प्रयास किया तो  पुलिस पार्टी उक्त दोनों युवक कृष्ण उर्फ काला पुत्र प्यारा सिंह निवासी गांव रगङी  व विक्रम उर्फ विक्की पुत्र नारायण निवासी  गांव शाहपूर बेगू जिला  सिरसा को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से 21 ग्राम 20 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की ।

एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच सदर थाना पुलिस को सौंपी गई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

WhatsApp Group Join Now