home page

एमएसजी भारतीय खेल गांव में दो दिवसीय जिला स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता संपन्न, शाह सतनाम जी बॉयज व गर्ल्स स्कूलों के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

 | 
Two-day district-level school competition concludes at MSG Indian Sports Village; players from Shah Satnam Ji Boys' and Girls' schools deliver outstanding performances

mahendra india news, new delhi
एमएसजी भारतीय खेल गांव में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता सोमवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में सिरसा खंड का दबदबा देखने को मिला। लड़कों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के तीनों खिताब सिरसा ने अपने नाम किए, जबकि लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में भी सिरसा ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल और शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने सिरसा खंड का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। हैंडबॉल कन्वीनर शिवदीप तलवाड़ा की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खंडों की विजेता टीमों ने भाग लिया। लड़कों के अंडर-14 वर्ग में सिरसा ने पहले मुकाबले में डबवाली को 10-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद ओढ़ां को 18-2 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में नाथूसरी चौपटा को 15-7 से हराकर सिरसा ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस टीम में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के आठ खिलाड़ी शामिल थे।

अंडर-17 वर्ग में सिरसा ने सेमीफाइनल में नाथूसरी चौपटा को 22-11 से पराजित किया। फाइनल में ऐलनाबाद को 23-19 से हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया। इस टीम में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के सात खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-19 वर्ग में सिरसा ने क्वार्टर फाइनल में ऐलनाबाद को 12-3, सेमीफाइनल में रानियां को 19-5 और फाइनल में नाथूसरी चौपटा को 17-2 से हराकर एकतरफा अंदाज में खिताब जीत लिया।

WhatsApp Group Join Now

इस टीम में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के नौ खिलाड़ी शामिल रहे। लड़कियों के मुकाबलों में अंडर-14 वर्ग में सिरसा ने ओढ़ां को हराकर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन खिताबी मुकाबले में डबवाली ने 15-12 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। सिरसा टीम में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की आठ खिलाड़ी शामिल थीं। अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल में डबवाली ने सिरसा को 26-22 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में डबवाली ने नाथूसरी चौपटा को 22-21 के बेहद रोमांचक मुकाबले में मात देकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 वर्ग में सिरसा ने सेमीफाइनल में रानियां को 15-2 से हराया और फाइनल में ओढ़ां को 13-4 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस विजेता टीम में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की छह खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मिक्की बाजेकां, प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह बैनीवाल, झुझार सिंह पीटीआई, संदीप कुमार खैरेंका, नवजोत पीटीआई, हरीश भट्टी, सुनील कुमार, अमनप्रीत, बलजीत कौर सहित अन्य खेल अधिकारियों एवं शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।