home page

श्री तारकेश्वरम धाम में दो दिवसीय दिव्य हीलिंग एवं वेलनेस शिविर का आयोजन, हीलिंग थैरेपी देने पहुंचे गुरु हनुमान चौहान

 | 
Two-day Divine Healing and Wellness Camp organized at Sri Tarakeshwaram Dham, Guru Hanuman Chauhan arrived to provide healing therapy

mahendra india news, new delhi

 उत्तर भारत के प्रमुख आध्यात्मिक एवं धार्मिक आस्था के केंद्र श्री तारकेश्वरम धाम में दो दिवसीय दिव्य हीलिंग एवं वेलनेस शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के पहले दिन श्री बाबा तारा जी कुटिया में हजारों लोगों ने इस का लाभ उठाया। वहीं आज शनिवार को हीलिंग कैंप के दूसरे दिन हजारों की संख्या में लोगों ने श्री तारकेश्वरम धाम में आयोजित दिव्य हीलिंग एवं वेलनेस शिविर में भाग लिया।

Two-day Divine Healing and Wellness Camp organized at Sri Tarakeshwaram Dham, Guru Hanuman Chauhan arrived to provide healing therapy


 राजस्थान के जोधपुर स्थित सुप्रसिद्ध केरू धाम के गुरु जी हनुमान चौहान ने इस  शिविर के माध्यम से दूसरे दिन सिरसा की श्री बाबा तारा जी कुटिया में लोगों की मानसिक, शारीरिक पीड़ाओं का आध्यात्मिक रूप से मार्गदर्शन किया। विशेष रूप से गुरु हनुमान चौहान द्वारा आस्थावान भक्तों की दीर्घकालिक मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक उलझनों के समाधान हेतु मोरछड़ी से आशीर्वाद दिया। विभिन्न असाध्य पीड़ाओं से जूझ रहे लोग इस शिविर में आए और आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के संयोजन में हुए इस आयोजन में श्री तारकेश्वरम धाम में भक्तों के लिए भोजन इत्यादि की व्यवस्था करवाई गई।

शनिवार को दूसरे दिन भी शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शिविर के लिए श्री बाबा तारा जी चैरिटेबल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में पिछले कई दिन से रजिस्ट्रेशन का कार्य किया गया था। जिसमें हजारों लोगों ने ऑनलाइन के साथ साथ ऑफलाइन भी रजिस्ट्रेशन करवाया। इस विशाल आयोजन के लिए लगातार कुटिया के श्रद्धालुओं, सेवादारों और अन्य धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने स्वेच्छा से विभिन्न दायित्व निभाए।

WhatsApp Group Join Now

केरू धाम के गुरु हनुमान चौहान ने हीलिंग एवं वेलनेस कैंप में आए भक्तों को संबोधित किया। उन्होंने इस आयोजन के लिए कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा और उनकी टीम को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि आस्था पर आधारित शिविर है। केवल विश्वास की शक्ति से किसी भी असाध्य रोग पर विजय प्राप्त की जा सकती है।


मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने आयोजन में शिरकत करने पहुंचे गुरु हनुमान चौहान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आस्थावान लोगों के लिए यह शिविर लगाया गया। जिसका भरपूर लाभ लोगों ने उठाया। विदेशों से भी लोग शिविर में पहुंचे और इस शिविर में पहुंच कर आशीर्वाद प्राप्त किया। केरू धाम के गुरु हनुमान जी दूसरी बार सिरसा पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि श्री बाबा तारा जी कुटिया में साक्षात भगवान शिव की कृपा और बाबा जी का अलौकिक आशीर्वाद है। आज त्रिशक्ति मिली हैं और आम लोगों को आशीर्वाद मिला है।

ऑस्ट्रेलिया, लंदन  के साथ साथ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि श्री बाबा तारा जी कुटिया  में समय समय पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। क्षेत्र के काफी भक्तों ने जोधपुर स्थित केरू धाम के गुरु जी हनुमान चौहान के दिव्य हीलिंग एवं वेलनेस शिविर के सिरसा में आयोजन का निवेदन किया था। जिसके बाद केरू धाम के प्रमुख गुरु हनुमान चौहान से समय लिया गया। पहला शिविर 28 फरवरी को लगाया गया। अब श्रद्धालुओं की मांग पर यह दूसरा  हीलिंग एवं वेलनेस शिविर लगाया गया है।