सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय में शुरू हुआ दो दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
mahendra india news, new delhi
सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरां, ऐलनाबाद में प्राचार्य डा. सज्जन कुमार के निर्देशानुसार कार्यकारी प्राचार्य प्रो. दलीप सिंह की अध्यक्षता तथा कुलजीत कौर के संयोजन में दो दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सुर संवाद-2026 का आगाज किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में प्रो. दलीप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की कालेज आपको एक ऐसा मंच उपलब्ध करवाता है, जिससे कि प्रतिभा निखर कर सामने आए।
उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से प्रतिभा निखरती है और व्यक्तित्व संवरता है उन्होंने छात्र-छात्राओं से यह आह्वान भी किया कि वह शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए सह-पाठयक्रम तथा सभ्यचारक गतिविधियों में भाग अवश्य लें। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस समारोह में प्रथम दिन सह पाठयक्रम गतिविधियां करवाई गई जिनमे पेंटिंगए कविता पाठन, भाषण प्रतियोगिता व पॉवर पॉइंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. राजेश, प्रो. अशोक कुमार व प्रो. राजवीर सिंह ने निभाई। पेंटिंग प्रतियोगिता में ज्योति ने पहला यशोदा ने दूसरा, कविता पाठन में मुकेश ने पहला, यशोदा ने दूसरा तथा मोहित ने तीसरा, भाषण प्रतियोगिता में मोहित कुमार ने पहला रुद्रप्रताप सिंह ने दूसरा और पॉवर पॉइंट में मोहित ने पहला स्थान प्राप्त किया।
मंच का संचालन प्रो. कुलजीत कौर ने किया। इस मौके पर गत दिवस हुए राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम जो वैश्य कॉलेज भिवानी में हुआ, जिसमें कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्र राहुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया का हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
