home page

भारतीय संविधान क्लब में सिरसा के 2 शिक्षाविद् होंगे सम्मानित

 | 
Two educationists from Sirsa to be honoured at the Indian Constitution Club

mahendra india news, new delhi
सिरसा जिले के प्रख्यात दो शिक्षाविद एवं आरटीआई और सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र पारीक तथा शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. अनिल धानुका को नई दिल्ली स्थित भारतीय संविधान क्लब में आयोजित एक भव्य समारोह में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 28 जून को विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। नरेंद्र पारीक को सूचना का अधिकार (आरटीआई) के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने, पारदर्शिता एवं जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने तथा आरटीआई विषय पर लिखी उनकी पुस्तक के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूक करने के उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

वहीं डॉ. अनिल धानुका को उच्च शिक्षा एवं आॅनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने भारत के गांवों और शहरों तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को सुलभ बनाने के साथ-साथ विदेशों में रह रहे भारतीयों को भी भारतीय विश्वविद्यालयों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित एवं मार्गदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

भारतीय शिक्षा प्रणाली एवं संस्कृति के वैश्विक विस्तार में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर देशभर से शिक्षा, समाजसेवा, प्रशासन, उद्योग एवं विभिन्न क्षेत्रों की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहेंगी। सिरसा के इन दोनों व्यक्तित्वों का सम्मान जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने दोनों सम्मानित व्यक्तित्वों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

WhatsApp Group Join Now