home page

हरियाणा में पुरानी रंजिश में 2 गुटों में खूनी संघर्ष; एक युवक की मौत, दो गंभीर

 | 
 हरियाणा में पुरानी रंजिश में 2 गुटों में खूनी संघर्ष; एक युवक की मौत, दो गंभीर
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी ख्खबरों में अंबाला से हैं।अंबाला कैंट स्थित सिया वाटिका पैलेस में रविवार रात्रि को एक रिसेप्शन समारोह के दौरान खूनी संघर्ष हुआ। जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने इतना तूल पकड़ा कि हमलावरों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 


बताया जा रहा है कि इस हमले में अंबाला सिटी के दुर्गा नगर निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस वारदात के बाद  हमलावर मौके से भाग गए। मृतक की पहचान अंबाला सिटी के 22 वर्षीय सोनू के रूप में हुई।

जबकि सिटी दुर्गा नगर निवासी 20 वर्षीय भूपिंदर घायल व 20 वर्षीय जसराज को रेफर कर दिया गया। सोनू व भूपिंदर मित्र जसराज के साथ समारोह में आये हुए थे। पार्किंग में जसराज उर्फ जस्सा को पुरानी रंजिश के चलते 7-8 लड़कों ने हमला कर दिया था। तीनों के एक एक चाकू लगा है।