home page

तेज आंधी से नाथूसरी चौपटा क्षेत्र की गौशाला में दो लोहे के शेड और एक मकान की छत गिरी

 | 
Two iron sheds and the roof of a house collapsed in a cowshed in the Nathusari Chaupata area due to a strong storm
mahendra india news, new delhi

धूल भरी आंधी और तेज हवा से जाकर खेतों में फसलों को नुकसान हो रहा है वही मकान गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नाथूसरी कला स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती गौशाला में रात को तेज आंधी के चलते लोहे के बने दो शेड उखड़ कर दूर जा गिरे। इसी के साथ ही एक मकान की छत भी उखड़ गई। जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। इस दौरान गनीमत यह रही की गायों को कोई नुकसान नहीं हुआ। गौशाला कमेटी सदस्यों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है। 


 गौशाला कमेटी सदस्य हनुमान सिंह कासनियां, हरि सिंह, कुलदीप, सतीश कुमार, आत्माराम, महेंद्र सिंह, सुरजीत ने बताया कि गांव की गौशाला में रविवार रात्रि को आई तेज आंधी से 85 गुना 45 लोहे का  शेड तेज हवा से उड़ गया और दूर जा गिरा। इसी प्रकार पास में लगता एक 20 गुना 22  का एक और लोहे का शेड जो की गायों के लिए बना हुआ था वह भी उखड़ कर दूर जा गिरा। और पास लगता एक मकान की छत की टाइल उखड़ गई जिससे गौशाला को काफी आर्थिक रूप से नुकसान हुआ है। 


उन्होंने बताया कि एक शेडो में गायों के लिए तूड़ी डाली जाती थी और दूसरे में गर्मी और सर्दी के मौसम में गायों को बांधा जाता था । लेकिन अब आंधी से दोनों उखड़ कर गिर गए। इन्होंने बताया कि गनीमत यह रही की रात के समय गाय दूर बंधी हुई थी। जिससे गायों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा ।  इन्होंने बताया कि गांव की गौशाला में 600 से अधिक गोवंश की सेवा की जाती है अब गौशाला के शैड उखडऩे से भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा । गौशाला कमेटी सदस्यों व ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि इस नुकसान का मुआवजा दिया जाए।

WhatsApp Group Join Now