home page

पंचकूला सरकारी स्कूल की 2 जेबीटी टीचर्स सस्पेंड, पंचकूला स्कूल में बच्ची से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई

Two JBT teachers at a government school in Panchkula have been suspended; major action taken in connection with the assault on a young girl at the school
 | 
news

mahendra india news, new delhi
पंचकूला सरकारी स्कूल की 2 जेबीटी टीचर्स सस्पेंड, स्कूल में छोटी बच्ची को एक बच्चे ने बुरी तरह पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था, बच्ची का PGI चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।

मासूम बच्ची से बर्बरता के मामले में स्कूल प्रबंधन पर FIR दर्ज...

पंचकूला स्कूल में बच्ची से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई...

स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज...

JJ एक्ट और BNS की धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला...

प्राथमिक जांच में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही आई सामने...

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित संस्कृति स्कूल में केजी कक्षा की मासूम बच्ची के साथ तीसरी कक्षा के छात्र द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

स्कूल प्रबंधन पर जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है।

WhatsApp Group Join Now

जांच में स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।