शिक्षा विभाग से दो कोहिनूर जो कि गांव नाथूसरी में जन्मे जुड़वा भाई मुख्याध्यापक के पद से हुए सेवानिवृत
mahendra india news, new delhi
गांव नाथूसरी कलां निवासी रघुवीर सिंह शहीद कृष्ण कुमार राजकीय माध्यमिक विद्यालय तरकांवाली और रोहताश सिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय रूपाणा बिशनोईया से 37 साल की लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर दोनों ही स्कूल में स्कूल स्टाफ व ग्रामवासियों की तरफ से शानदार विदाई प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रोग्राम के मुख्य अतिथि के तौर पर खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ढढ़िारिया मौजूद रहे।

विदाई समारोह में चौपटा खंड के खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर सिंह ने बताया कि रघुवीर सिंह के नेतृत्व विद्यालय ने उन कामयाबी की बुलंदियों को छूवा है जिसका जिक्र करते हुए बताया कि हर साल विद्यालय से जो भी प्रतियोगिता विभाग की तरफ से आयोजित की जाती है उसमें भाग लिया जाता है जैसे पिछले सत्र में दो बच्चों का इंस्पायर मानक अवार्ड में चयन जिनको10000- 10000 रुपए की राशि उनको प्रोत्साहन के तौर पर दी गई।
सबसे बड़ी उपलब्धि एक बच्चा 2024 में राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में पहुंचा और 2024 में ही खंड स्तर पर सौंदर्यकरण में प्रथमं स्थान पर रहा।इसी प्रकार से रोहतास जी के नेतृत्व में भी स्कूल कामयाबी की ऊँचाइयों पर पहुंचा है।आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी ने और क्लस्टर मुखिया प्रताप ढूकिया की तरफ से दोनों कोहिनूरो को बेदाग़ छवि से सेवानिवृत्ति होने पर बधाई शुभकामनाएं भगवान से अच्छे स्वास्थ्य दीर्घायु की कामना की।
स्कूल प्रबंधन कमेटी और पंचायत भी इस अवसर पर उपस्थित रही गुरुजनों को बधाई शुभकामनाएं दी।दोनों स्कूलों के मुखिया व स्टाफ का इस शानदार विदाई प्रोग्राम आयोजन के लिए धन्यवाद किया। और स्कूल स्टाफ व स्टाफ सदस्यों द्वारा दोनों भाइयों को बड़ी धूमधाम डीजे बजाकर ढोल नगाड़ों के साथ नाचते झूमते हुए घर तक छोडऩे गए। कार्यक्रम में समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा, विभिन्न महकमों में इनके दोनों भाइयों के द्वारा पढ़ाए गए बहुत सारे अध्यापक अधिकारी कर्मचारी हैं।
