home page

CDLU SIRSA में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में दो पीएचडी वाइवा संपन्न

 | 
Two PhD viva-voce concluded in the Department of Journalism and Mass Communication at CDLU SIRSA

mahendra india news, new delhi
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में शुक्रवार को दो शोधार्थियों की पीएचडी वाइवा    सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इनमें एक शोध फिल्म अध्ययन पर आधारित था, जबकि दूसरा शोध हरियाणा राज्य के कॉलेज शिक्षकों के ऑनलाइन खरीद व्यवहार पर केंद्रित रहा।


इस संबंध में जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष एवं दोनों शोधार्थियों के शोध निदेशक प्रोफेसर सेवा सिंह बाजवा ने बताया कि शोधार्थी सुरेन्द्र पाल सिंह की पीएचडी वा वाइवा  में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित अब तक बनी कुल दस फिल्मों का लाक्षणिक अध्ययन प्रस्तुत किया गया। इस शोध में मकबूल, हैदर और ओंकारा सहित उनकी सभी प्रमुख फिल्मों का गहन विश्लेषण किया गया।


वाइवा    परीक्षा जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से पधारे प्रोफेसर पवन मलिक द्वारा ली गई। इस दौरान उन्होंने शोध विषय, विषय चयन, शोध पद्धति तथा शोध के अकादमिक एवं उद्योग जगत में संभावित योगदान पर विस्तार से चर्चा की। शोधार्थी ने सभी प्रश्नों के संतोषजनक एवं प्रभावशाली उत्तर दिए। शोधार्थी सुरेन्द्र पाल सिंह का पंजीकरण वर्ष 2022 में हुआ था तथा लगभग चार वर्षों की अवधि में उनकी पीएचडी पूर्ण हुई।दूसरी ओर, शोधार्थी वीरेंद्र खटकड़  की पीएचडी वायवा ऑनलाइन खरीद व्यवहार विषय पर आधारित रही,

WhatsApp Group Join Now

जिसमें हरियाणा राज्य के कॉलेज शिक्षकों की उपभोक्ता प्रवृत्तियों का अध्ययन किया गया। उनकी वा वाइवा    गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से पधारे प्रोफेसर उमेश आर्य द्वारा संपन्न कराई गई।इस अवसर पर विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमित सांगवान एवं डॉ. रविंदर उपस्थित रहे। विभाग के अन्य शोधार्थी डिंपल, सपना, सोनिया और लवप्रीत ,आकाश ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर शोध विषयों से संबंधित ज्ञान अर्जित किया।