home page

आग लगने से 2 पिकअप और कैंटर जलकर राख, आग लगने से मची अफरा तफरी

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों बहादुरगढ़ से हैं। एमआई पार्ट-2 स्थित रेडक्रॉस रोड पर गुरुवार सुबह के समय करीबन 8 बजे कबाड़ में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से सडक़ किनारे खड़ी 2 पिकअप गाडय़िां और एक कैंटर चपेट में आ गई। इसके बाद तो देखते ही देखते आग ने 3 गाडिय़ों को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लिया और गाड़ी १०:१३ ्ररू ५/२१/२०२६ जलकर राख हो गये।

आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की गाडिय़ों मौके पर पहुंचीं। इसके बाद फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।  अभी तक आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर आग कबाड़ में अज्ञात कारणों से लगना बताया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार आग लगने घटना के दौरान आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस व फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।