home page

चाऊमीन खाने के बाद दो मासूम भाइयों को हुई उल्टियां, छोटे भाई की मौत; बड़ा भाई अस्पताल में भर्ती

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद में डबुआ कालोनी थाना क्षेत्र की नेहरू कालोनी में चाऊमीन खाने के बाद दो सगे भाइयों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है चाऊमीन खाने से दोनों को उल्टियां होने लगीं।

इसके बाद दोनों को परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान 8 साल के छोटे भाई राघव की मौत हो गई, जबकि 10 साल का बड़ा भाई कुनाल आइसीयू में भर्ती है। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना 21 नवंबर की है। शुरुआती तौर पर फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक नेहरू कॉलोनी निवासी शमशेर का सेक्टर-58 में मोटर मैकेनिक का कार्य है। शाम करीब सात बजे राघव ट्यूशन से घर लौटा और मां से भूख लगने की बात कही। इसी दौरान उसका बड़ा भाई कुनाल भी घर आ गया। दोनों भाई कुछ देर बाद रुपये लेकर घर से बाहर चले गए।  इसके बाद दोनों ने बाजार में चाऊमीन खाई थी।

चॉऊमीन खाकर घर लौटने के कुछ देर बाद राघव को चक्कर आने लगे और उल्टी जैसा महसूस हुआ। इसके बाद कुनाल की भी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। दोनों की हालत देखकर स्वजन उन्हें एनआइटी-तीन स्थित निजी अस्पताल ले गए। बाद में दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राघव ने दम तोड़ दिया।

WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी सुमेर सिंह के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।