home page

SIRSA में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो युवक काबू,एक अन्य की पहचान

 | 
Two youths of the gang involved in snatching incident in Sirsa arrested, another identified
mahendra india news, new delhi

SIRSA SP दीपक सहारन के निर्देशानुसार संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बीती 13 अप्रैल 2026 को बैंक कॉलोनी सिरसा क्षेत्र में एक महिला के कानों से बालियां छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है ।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि बीते दिन बैंक कॉलोनी सिरसा की पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बैंक कॉलोनी व नहर कॉलोनी के साथ बनी दिवार के पास सीमेंट की बनी कुर्सी पर बैठी थी । इस दौरान एक नकाबपोश नौजवान युवक आया और मेरे कानों की बालियां छपट कर मौका से फरार हो गया । सिविला लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में छीना-झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी ।

जांच के दौरान सिविल लाइन थाना की खैरपुर पुलिस चौकी की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छीना-छपटी की वारदात में संलिप्त आरोपी आयुष उर्फ आशु पुत्र मनोज कुमार निवासी रोड़ी गेट सिरसा हाल जंडीवाली गली खैरपुर सिरसा व साहिल उर्फ मोनू पुत्र विनोद कुमार निवासी बुढाभाणा,जिला सिरसा हाल किराएदार भारत नगर सिरसा को दिल्ली पुलिया सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर  लिया है ।

WhatsApp Group Join Now

गिरफ्तार किए गए आरोपियों दोनों आरोपियों से पूछताछ  कि जा रही है और पुछताछ के दौरान छीना-झपटी की अन्य अपराधिक वारदातों का खुल्लासा होने की सम्भावना से इंकार नही किया जा सकता । दोनों आरोपी नशा करने के आदि है और नशे की पूर्ति के लिए छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देते है ।

सिविला लाइन थाना प्रभारी ने बताया की पूछताछ उपरांत उनकी निशानदेही पर 5 हजार रुपए बरामद कर उनके एक अन्य साथी की पहचान कर ली गई है जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर सोने की बालियां बरामद की जाएगी । उन्होने बताया की दोनों आरोपियो को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा जाएगा ।