home page

सिरसा में सीवरेज लाइन में पैमाइश करने उतरे 2 युवक, मैनहोल में गिरने से एक की मौत

 | 
Two youths went to measure sewerage lines in Sirsa, one died after falling into a manhole
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के सिरसा में रानियां बाइपास पर सीवरेज की मुख्य लाइन नई बिछाई गई। इस सीवरेज लाइन को बिछाने के साथ-साथ विशेष रूप से चैंबर बनाए गये हैं। प्रशासनिक तौर पर पैमाइश का कार्य पूरा हो गया था। जानकारी के अनुसार लेबर की आपस में पैमाइश को लेकर विवाद था। ऐसे में सेंड के दिन दोपहर को लोगों ने चैंबर पर लगे ढक्कन हटाकर पैमाइश करनी चाही। 


बताया जा रहा है कि ऐसे में 35 फीट गहराई तक चैंबर की पैमाइश करने के लिए 2 युवक उतरे। दोनों ही युवक गैस के प्रभाव में आने से बेहोश हो गए। इससे एक युवक गहरी लाइन के मैन होल के अंदर जा गिरा इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक को सिरसा के सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया।


बताया जा रहा है कि 3 घंटे के अभियान के बाद युवक का मिला शव। मृतक की पहचान गोलू के रूप में हुई है, गोलू दो बच्चों का पिता था। वहीं, दूसरे युवक का नाम राजा है, राजा को नागरिक अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है।  मृतक के शव को नागरिक अस्तपाल के शवगृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।आपसी विवाद में को लेकर की जा रही थी पैमाइश

WhatsApp Group Join Now

सिरसा के जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी रूपराम ने बताया कि विभाग के जेई और ठेकेदार ने पहले ही पैमाइश का कार्य पूरा कर लिया था। इसको लेकर कोई विवाद नहीं था। ठेकेदार की लेबर ने आज आपसी विवाद को लेकर बिना अनुमति चैंबर का ढक्कन हटाकर पैमाइश का काम करना शुरू कर दिया। इसी कारण यह दुर्घटना हुई।