home page

दिव्यांग कर्मचारियों की सेवा-आयु 60 वर्ष बहाल करने को लेकर उमंग ने शुरू किया प्रदेशव्यापी अभियान

 | 
Umang launches state-wide campaign to restore 60 years of service age for disabled employees

mahendra india news, new delhi
 विकलांग संघ उमंग, हरियाणा ने दिव्यांग कर्मचारियों की सेवा-आयु पुन: 60 वर्ष निर्धारित किए जाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी अभियान शुरू कर दिया है। संगठन की ओर से दी गई जानकारी अनुसार प्रदेश के कुछ विधायकों जिनमें फतेहाबाद से विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, विधायक नलवा, सांसद जयप्रकाश, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, नांगल चौधरी की विधायक मंजू चौधरी, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, इंद्री के विधायक, उकलाना से विधायक नरेश सेलवाल आदि को विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा व्यक्तिगत रूप से ज्ञापन सौंपा गया है।

Umang launches state-wide campaign to restore 60 years of service age for disabled employees

शेष बचे हुए विधायकों को भी शीघ्र ही उमंग की जिला इकाइयों द्वारा ज्ञापन सौंपे जाएंगे, ताकि इस विषय को विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बंसीलाल झोरड़ तथा संस्थापक सुभाष  कुलरिया के नेतृत्व में हरियाणा के सभी वर्तमान विधायकों को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 03 फरवरी 2026 को जारी अधिसूचना के बाद दिव्यांग कर्मचारियों की सेवा-आयु से संबंधित पूर्व प्रावधान को निरस्त कर दिया गया, जिससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। उमंग का कहना है कि दिव्यांग कर्मचारी सीमित संसाधनों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं देते हैं।

Umang launches state-wide campaign to restore 60 years of service age for disabled employees

ऐसे में उनकी सेवा-आयु 60 वर्ष बहाल किया जाना सामाजिक न्याय और संवेदनशील शासन की दिशा में आवश्यक कदम है। प्रदेश अध्यक्ष बंसी लाल झोरड़ ने कहा कि यह मुद्दा हजारों दिव्यांग कर्मचारियों के भविष्य और सम्मान से जुड़ा है। वहीं संस्थापक सुभाष चंद्र कुलरिया ने कहा कि दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की भावना के अनुरूप सरकार को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सेवा-आयु बहाल करनी चाहिए। टीम उमंग ने आशा व्यक्त की है कि प्रदेश के जनप्रतिनिधि दिव्यांग कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाएंगे और सकारात्मक निर्णय सुनिश्चित करेंगे।

WhatsApp Group Join Now