home page

दड़बा कंला में अंडर-11 ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता समारोह

 | 
Under-11 Block-Level Sports Competition Event at Dadba Kalan

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

 राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय दड़बा कंला SIRSA में  अंडर-11 आयु वर्ग की ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का पूरे उत्साह और उमंग के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नाथूसरी चौपटा ब्लॉक की विभिन्न टीमों ने कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स जैसे खेलों में अपना बेहतरीन दमखम दिखाया।

इस उद्घाटन समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी  सतबीर ढिढारिया, ग्राम पंचायत सरपंच  संतोष बेनीवाल और प्रिंसिपल  कमलजीत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, खेलों के नोडल अधिकारी  शीशपाल ढाका और डिप्टी नोडल अधिकारी  दिनेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेलों का विधिवत उद्घाटन किया और बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में खेलों के महत्व के बारे में बताया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत हुए कबड्डी मुकाबलों में जीपीएस  नाथूसरी कलां की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जीपीएस की टीम उपविजेता रही। इसके अतिरिक्त, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में मेजबान जीपीएस दड़बा कंला के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा।

WhatsApp Group Join Now

इस खेल प्रतियोगिता को पूरी तरह से पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न करवाने में खेल समिति का अहम योगदान रहा। इनमें मुख्य रूप से  हनुमान डीपीई, राजकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय के मुख्याध्यापक पवन कुमार,  पवन कुमार डीपीई, अमर दीप जेबीटी, पवन डीपीई ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।