home page

एचसईबीवर्कर यूनियन के बैनर तले ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

 | 
Under the banner of HSEB Worker Union, employees protested against the online transfer policy

mahendra india news, new delhi
सिरसा। एचसईबीवर्कर यूनियन के बैनर तले सेंटर काउंसिल के आह्वान पर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ  सिटी सब युनिट और इंडस्ट्रियल सब यूनिट का ज्वाइंट रोष प्रदर्शन किया गया, जिसकी अध्यक्षता इंडस्ट्रियल सब युनिट प्रधान विजय सैनी और मंच संचालन सिटी सबयूनिट सैक्ट्री राय सिंह ने किया।


इंडस्ट्रियल सबडिवीजन प्रधान विजय सैनी ने संबोधित करते हुए बताया कि यदि आपको कर्मचारी ट्रांसफर किए गए तो बिजली कर्मचारी जो लाइनों की जानकारी के अभाव में हादसों का शिकार होंगे। आए दिन बिजली कर्मचारी हादसों का शिकार होते हैं। सिटी सब यूनिट प्रधान कुलदीप सोनी ने बताया कि यहां से दूसरे सर्कल में ट्रांसफर कर दिए गए तो निगम का बहुत ही जरूरी कार्य डिफाल्टीगं अमाउंट किस जगह कितनी है, यह सब नई जगह नए स्टेशन पर पता नहीं चलेगी, जिससे निगम को रेवेन्यू लॉस होगा।


 

विरोध प्रदर्शन में मुख्य तौर पर सिरसा सर्कल सचिव सतेंद्र मोंगा, राजेश जांगरा फोरमैन, रमेश बाबू, सुभाष फौजी, सिटी प्रधान कुलदीप सोनी, ताराचंद, मनोहर लाल, मुन्ना सिंह फोरमैन, सुनील फोरमैन, जयदेव, अमन कंबोज, कुलदीप जांगड़ा, अनिल मुढ, राजेश जेई, मदन कंबोज जेई आदि मौजूद रहे।