home page

हरियाणा के बुजुर्गों को मुफ्त काशी यात्रा का तोहफा, सीएम नायब सैनी दिखाएंगे विशेष ट्रेन को हरी झंडी

 | 
Under the 'Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana' (Chief Minister's Pilgrimage Scheme), the Haryana government will facilitate free pilgrimages to Varanasi for elderly devotees; a portal for applications will be opened soon

mahendra india news, new delhi
हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत HARYANA के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को निःशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा करवाएगी। इसके लिए आगामी दिसंबर या जनवरी माह में विशेष रेलगाड़ी के माध्यम से श्रद्धालुओं को वाराणसी ले जाने की योजना है। यात्रा के लिए पात्र श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित करने हेतु जल्द ही पोर्टल खोला जाएगा।

इस संबंध में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ आदित्य दहिया ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में आईआरसीटीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की।

डॉ आदित्य दहिया ने बताया कि HARYANA CM नायब सिंह सैनी द्वारा आगामी दिनों में विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि रेल यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को पर्यटक किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालु उठा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत इससे पहले प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या तथा महाराष्ट्र स्थित श्री हजूर साहिब, नांदेड़ की निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा चुकी है। योजना के तहत पात्रता के लिए श्रद्धालु के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक पात्र श्रद्धालु पोर्टल खुलने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।