home page

केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सीएम मनोहर लाल ने आदर्शवादी और सिद्धांतवादी सियासत की मिसाल कायम की : मीनू बैनीवाल

 | 
Union Minister and former CM Manohar Lal set an example of idealistic and principled politics: Meenu Beniwal
mahendra india news, new delhi 

हरियाणा  के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन अवसर पर मंगलवार को नाथूसरी चौपटा स्थित शिव मंदिर धर्मशाला में टीम कप्तान व वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य व रक्तदान कैंप का होगा आयोजन किया गया। इस दौरान आंखों की जांच, चश्में व सभी प्रकार की दवाईयां फ्री में दी गई। इसी के साथ ही सामान्य बीमारियों की जांच वेदा पैथ लैब द्वारा निशुल्क की गई । रक्तदान कैंप में वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक सिरसा की टीम ने 252 यूनिट रक्त एकत्रित किया।

रक्तदान शिविर का शुभांरभ करते हुए हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कप्तान मीनू बैनीवाल ने कहा कि केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आदर्शवादी एवं सिद्धांतवादी सियासत में एक मिसाल कायम की है। साढ़े 9 वर्षों तक हरियाणा का मुख्यमंत्री रहते हुए प्रत्येक वर्ग को राहत दी, सुशासन की स्थापना की और विकास को रफ्तार दी है। ऐसे में उन जैसे नेताओं के जन्मदिवस पर हम रक्तदान जैसे प्रकल्पों के जरिए समाज में अपना योगदान दें तथा उनके मार्गदर्शन में प्रदेश व देश हित में कार्य करें। बैनीवाल ने कहा कि सद्भावना दिवस के रूप में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल का जन्मदिन मनाया गया है।

 

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह ने बताया कि मनोहर लाल जी ने प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने बंगाल में भाजपा की जीत पर भी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को बधाई दी।

 

इस स्वास्थ्य कैंप में फीजीशियन डा. सुभाष मील, जनरल सर्जन डा. जगतपाल बैनीवाल, नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डा. संदीप मुंजाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. गार्गी मुंजाल, हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. राजपाल बैनीवाल, मनोचिकित्सक व नशा मुक्ति विशेषज्ञ डा. मनोज डूडी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. संदीप तायल, पैथोलोजिस्ट डा. मोहित सुथार, महामारी विशेषज्ञ डा. संजय शर्मा, आयुर्वेदाचार्य डा. मंजू मूंड बैनीवाल, दंत रोड विशेषज्ञ डा. सीमरनजोत सिंह, ऑप्टोमट्रिस्ट डा. सुनील कुमार ने अपनी सेवाएं दी।

WhatsApp Group Join Now

इस अवसर पर जिला पार्षद नंदलाल बैनिवाल,  जिला पार्षद रामकुमार गोदारा, सतगुर धारीवाल, सरपंच रीटा कासनिया, सरपंच राजेंद्र ढुकड़ा, भीम सोनी, सरपंच प्रतिनिधि सरपंच संजय रोज, रामभगत श्योराण, पंचायत समिति के उपचेयरमैन मांगेराम पूनियां, रजनीश जागड़ा, सुभाष हुड्डा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।