home page

सिरसा की बेटी का अनूठा रिकार्ड : 5 वर्षीय ऐशरीत ने एक मिनट में सुनाई 14 इंग्लिस कविताएं, इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ यह कारनामा

 | 
Unique record of Sirsa's daughter: 5 year old Aishreet recited 14 English poems in one minute, this feat was recorded in the India Book of Records
mahendra india news, new delhi

हरियाणा मेें सिरसा की बेटी ने अनोखा कारनामा किया है। यूकेजी कक्षा की 5 वर्षीय होनहार छात्रा ऐशरीत ने एक मिनट में 14 इंग्लिस कविताएं सुनाकर अनूठा रिकार्ड बनाया है। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड ने ऐशरीत की इस उपलब्धि को दर्ज करते हुए अवार्ड जारी किया है।
जानकारी मुताबिक सिरसा डेरा सच्चा सौदा स्थित शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल की यूकेजी कक्षा की बालिका ऐशरीत ने कमाल का हुनर दिखाया है। ऐशरीत ने एक मिनट में सबसे ज्यादा अंग्रेजी कविताएँ सुनाने का रिकॉर्ड बनाया है। उसने एक मिनट में 14 अंग्रेजी की कविताएं सुनाकर रिकॉर्ड कायम किया है। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड ने ऐशरीत के इस शानदार प्रदर्शन को रिकार्ड के तौर पर दर्ज किया है। 


आपको बता दें कि आईबीआर द्वारा इसकी 10 सितंबर, 2024 को पुष्टि की गई। ऐशरीत के पिता सुरेंद्र पाल व माता अनमोल खुराना ने बताया कि ऐशरीत बेशक अभी उम्र में बहुत छोटी है, लेकिन उसके पास शब्दों के उच्चारण की गजब क्षमता है। अभी ऐशरीत साढ़े 5 साल की है, ऐसे में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाना हमारे के लिए बड़े ही गर्व की बात है।  उधर, इस उपलब्धि पर शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल में खुशी का माहौल है। शाह सतनाम सिंह गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या शीला पूनिया ने बताया कि ऐशरीत की यह कामयाबी स्कूल के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने होनहार ऐशरीत के उज्जवल भविष्य की कामना की।