home page

कुवांरी लड़कियों को शादी से पहले नहीं करने चाहिए ये काम, वरना लगेगा दोष

 | 
Unmarried girls should avoid doing these things before marriage; otherwise, they may incur a spiritual fault (or negative consequence

 mahendra india news, new delhi

कुवांरी युवतियों के लिए कई नियम बताए गए है। इन नियमों को कई लोग मानते भी है। बड़े बुर्जुगों को भी आपने कई बार लड़कियों को टोकते हुए देखा होगा। 

कुछ बातों में ये भी सुनने को मिला है कि कन्याओं को ऐसा नहीं करना चाहिए। लेकिन इसके पीछे वजह किसी को पता नहीं होती, ऐसे में कुछ काम आपको शादी से पहले नहीं करने चाहिए। तो जानतें है कि ऐसे कौन से काम है जो कुवांरी लड़कियों को नहीं करने चाहिए ? 

सुहागिन महिला वाला व्रत न करें
कई बार कुंवारी लड़कियां जाने- अनजाने में कुछ ऐसे व्रत कर लेती है, जो सिर्फ सुहागन महिलाओं को ही करना चाहिए। ऐसे में इस तरह के व्रत रखने से पहले विद्वानों से जरूरी पूछें।

पांव में बिछिया न पहने

बिछिया अंगूठी की तरह का आभूषण है जो जिसे पैरों में पहना जाता है। विवाह के बाद कन्याओं को बिछिया धारण करने के लिए कहा जाता है लेकिन जब तक विवाह नहीं हो जाता है। तब तक बिछिया धारण करना कुंवारी कन्याओं के लिए शुभ नहीं माना जाता है।

मांग में सिंदूर और बिंदी न लगाए

कुंवारी कन्याओं के लिए यह भी नियम है कि उनको सिंदूर से टीका नहीं करना चाहिए और न बिंदी लगाना चाहिए। अगर कुंवारी कन्या चाहें तो कुमकुम से टीक लग सकती हैं या बिंदी बना सकती हैं। क्योंकि सिंदूर और बिंदी का संबंध भी सुहाग से यानी विवाहित होने से माना जाता है।

WhatsApp Group Join Now

बड़े बुजुर्ग अक्सर यह कहते हैं कि कन्याओं को बाल खुला नहीं रखना चाहिए और बाल खोलकर नहीं सोना चाहिए। दरअसल इस तरह की मान्यता है कि नकारात्मक शक्तियां इससे हावी हो सकती हैं। दूसरा पक्ष बालों की सेहत से भी है। लेकिन वजह जो भी हो इस तरह की बातें अक्सर आप सुनते आए होंगे।