यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज बरसाना में रंगोत्सव का शुभारंभ करेंगे और लड्डू होली खेलेंगे

देश की बड़ी खबरों में यूपी से हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी ब्रज की होली (रंगोत्सव) का बरसाना की लड्डू होली से आज शुभारंभ करने जा रहे हैं। इसी के साथ ही ब्रजवासियों को संबोधित करने से पहले सीएम योगी राधारानी के दर्शन भी करेंगे।
सीएम योगी 7 मार्च से 9 मार्च तक 3 दिन वेस्ट यूपी के दौरे पर रहने वाले हैं। इस दौरान वह ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली में शामिल होंगे, जबकि मेरठ और नोएडा को कई बड़े तोहफे इस दौरान मिलने की संभावना है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह 10 बजे बरसाना आएंगे। इसके बाद करीबन 12 बजे बरसाना स्थित राधा बिहारी इंटर कॉलेज में रंगोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद ब्रजवासियों को सीएम योगी संबोधित करेंगे। योगी बरसाना में पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ मीटिंग भी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी करीब ढाई घंटे तक बरसाना में रहेंगे। इसके बाद सीएम योगी आगरा आएंगे।