home page

वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन चंडीगढ़ से यूपी के इन शहरों के बीच दौड़ेगी, इस तरह है प्रस्तावित रूट

 | 
Vande Bharat Sleeper Express train will run between Chandigarh and these cities of UP, this is the proposed route
mahendra india news, new delhi

चंडीगढ़ से यूपी जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब यूपी के कई शहर में जाने के लिए वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिलेगी। चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आइसीएफ) में स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस भी तैयार हो चुकी है। 

जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के खाते में भी एक वंदे भारत एक्सप्रेस आ गई है, जिसके चंडीगढ़ से उत्तर प्रदेश के इज्जत नगर तक दौड़ाने का प्रस्ताव है।

आपको बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस का चंडीगढ़ से इज्जत नगर तक चलने का रूट लगभग तय हो चुका है। चंडीगढ़ से यह ट्रेन दौड़ेगी, इसका ठहराव अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, कठगढ़, काशीपुर, लालकुआं होगा, जो इज्जत नगर तक जाएगी। वहीं जयपुर से लखनऊ के बीच भी वंदे भारत चलेगी।

जयपुर से बांदीकुई, भरतपुर, आगरा, टुंडला, कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इसी तरह गोरखपुर से आगरा तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव बाराबांकी, मल्होर, ऐशबाग, मानकनगर, कानपुर सेंट्रल होते हुए आगरा पहुंचेगी। इसी तरह वाराणसी से जबलपुर दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस प्रयागराज, मानिकपुर होते हुए जबलपुर पहुंचेगी।

WhatsApp Group Join Now

 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
आपको बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 16 कोच हैं। यह सभी कोच वातानुकूलित हैं। इनमें एसी फर्स्ट क्लास, एसी टू टीयर और एसी थ्री टीयर कोच की सुविधा मिलती हैं। इनमें एक साथ एक हजार 128 यात्री सफर कर सकते हैं। इनकी अधिकतम स्पीड 180 किमी प्रतिघंटा रफ्तार होगी। इसी के साथ ही तमाम सुविधा है।