home page

गांव नाथूसरी कलां में नशा बेचने वालों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई, एसपी दीपक सहारण से मिली गांव की कमेटी

 | 
Village committee meets SP Deepak Saharan; demands strict action against drug peddlers in Nathusari Kalan village

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नाथूसरी कलां में नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को लेकर गांव में गठित कमेटी सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण से मिले। कमेटी सदस्य व सरपंच प्रतिनिधि जगतपाल कासनियां, समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा, बलराम कासनियां, सुरेंद्र कासनियां, हरदत सेन, प्रमोद भडिय़ा ने एसपी दीपक सहारण को बताया कि गांव में नशे के खिलाफ पंचायत हुई। इसमें निर्णय हुआ कि नशा तस्कर की पंचायत या कोई ग्रामीण जमानत नहीं करवाएगा। किसी ग्रामीण ने जमानत करवाई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नशा तस्कर की जमानत नहीं करवाएंगे। 


कमेटी सदस्यों ने एसपी से आग्रह किया अगर गांव में कोई भी व्यक्ति नशा बेचता है तो उसके ख्खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कमेटी सदस्यों को आश्वासन दिया कि गांव में नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। नशा बेचने वालों की ग्रामीण सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कि ग्रामीणों ने युवाओं को नशे से बचाने के लिए अच्छी पहल की है।