गांव नाथूसरी कलां के ग्रामीणों ने नशा बेचने व नशा करने वाले दो युवकों को पकड़ा, पंचायत में युवकों ने किया ये कबूल
maehdra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नाथूसरी कलां में सोमवार रात्रि को नशे की गोली बेचने व नशा करने वाले दो युवकों को ग्रामीणों ने काबू कर लिया। वहीं दोनों युवकों के मोबाइल लेकर पुलिस को सौंपने का फैसला लिया। गांव में मंगलवार सुबह ग्रामीणों की पंचायत हुई। जिसमें नशा बेचने व नशा करने वालों ने भविष्य में ऐसा नहीं करने का फैसला लिया। वहीं युवकों के परिजनों ने भी पंचायत के सामने गांव के लोगों का सहयोग करने की बात कही।
रात्रि के समय युवकों ने पकड़ा
गांव के युवकों ने सोमवार रात्रि को एक युवक को नशे की गोलियां के साथ पकड़ा। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि शनि मंदिर के पास सोमवार रात्रि को बाइक पर युवक जाकिर नशे की गोलियां राजकुमार को देकर गया। इस पर गांव के युवकों ने राजकुमार को काबू कर लिया। इसके पास नशे की सात गोली पकड़ी गई। वहीं तीन गोली युवक राजकुमार तेजी से निकल कर खा गया।
गांव में हुई पंचायत
गांव में नशा बेचने वाले जाकिर व नशा करने वाले राजकुमार को मंगलवार पंचायत मेें बुलाया गया। इसके बाद दोनों युवकों ने नशा बेचने व नशा न करने की बात कबूली। वहीं ग्रामीणों ने नशा छड़वाने के लिए सहयोग करने की बात कही। गांव निवासी समाजसेवी रघुवीर कड़वासरा, खिराज कस्वा, मास्टर पाला राम, सुरेंद्र कासनियां, बलराम कासनियां, बलवान निम्मूवाल व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नशे के खिलाफ पांच दिन पहले पंचायत हुई। इसमें निर्णय हुआ कि नशा तस्कर की पंचायत या कोई ग्रामीण जमानत नहीं करवाएगा। किसी ग्रामीण ने जमानत करवाई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नशा बेचने व नशा करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकातय दी जाएगी।
