नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव में हरियाणा राजस्थान बॉर्डर पर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना, टायर गलाने की फैक्ट्री का विरोध
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव जोगीवाला में आधा दर्जन गांवों के किसानों द्वारा राजस्थान बॉर्डर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र के किसानों का आरोप है कि राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील के गांव गांधी में टायर जलाने वाली फैक्ट्री स्थापित की जा रही है, जिससे क्षेत्र में प्रदूषण फैलने की आशंका है।
गांव गांधी हरियाणा-राजस्थान सीमा पर स्थित है। किसानों का कहना है कि फैक्ट्री लगने से आसपास के गांवों की हवा, पानी और खेती प्रभावित हो सकती है। इसी विरोध में हरियाणा के जोगीवाला, चाहरवाला, रामपुरिया बगडय़िा सहित कई गांवों के ग्रामीण और किसान मौके पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। धरने में देश बंधु बैनीवाल, अनिल बैनीवाल सरपंच प्रतिनिधि, कृष्ण जी पूर्व सरपंच, महावीर भाकर, भूप सिंह बैनीवाल, हरबंस खेतलान, प्रवीण पोहड़, सुभाष जाखड़, रामूर्ति खेतलान, सतबीर साहू, राजेंद्र जाखड़, गिरधारी बैनीवाल, धेतरवाल, संदीप खेतलान, सुरेंद्र, साधुराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
वहीं गांधी गांव से किसान रामस्वरूप छिम्पा, रोहताश छिम्पा, सुभाष पुनिया, रणधीर छिम्पा, महावीर पुनिया, शंकरलाल पूनियां, प्रहलाद पूनियां, सुनील और भागीरथ सहित सैकड़ों ग्रामीण धरने में शामिल हुए। किसानों व ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक फैक्ट्री लगाने की प्रक्रिया बंद नहीं की जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
