home page

गांव जमाल के ग्रामीणों ने डीएसपी राजवीर सिंह के आश्वासन पर धरना किया समाप्त, ये बोले ग्रामीण

 
Villagers of Jamal call off protest following assurance from DSP Rajveer Singh; here is what they said
 | 
 Villagers of Jamal call off protest following assurance from DSP Rajveer Singh; here is what they said

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव जमाल क्षेत्र में ग्रामीण व दुकानदारों ने डीएसपी कानून व्यवस्था राजवीर सिंह के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया। डीएसपी राजवीर सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि गांव में हुई चोरी की वारदात की जांच सीआईए से करवाई जाएगी। इस मौके पर प्रबंधक थाना नाथूसरी चौपटा प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे। 

बता दें कि गांव जमाल के बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने बढ़ती चोरी की घटना को लेकर दो दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। धरना स्थल पर एकत्रित होने शुरू हो गए और सैकड़ो की संख्या में दुकानदार, व्यापारी, किसान सहित सभी वर्गों के लोग धरने पर आकर बैठ गए और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व बढती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। इस मौके पर विक्रम इंदौरा ने आमरण अनशन पर बैठने की भी चेतावनी दी थी। इस बारे में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण को अवगत भी करवाया गया। 


प्रदर्शन के दौरान सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश डूडी, शीशपाल निठारवाल, विजय बैनीवाल, मनीष शर्मा कुलदीप जैन जगतपाल बेनीवाल, विक्रम इंदौरा, भोज जांगड़ा डॉ सतपाल, जगदीशख्, बशीर, प्रहलाद बैनीवाल, अमीर खान ने कहा कि लगातार हो रही चोरी की वारदातों से आमजन और दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए तथा क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

WhatsApp Group Join Now