home page

नेजिया खेड़ा गांव के ग्रामीणों ने दूध व घी के रेट बढ़ाने के लिए किया मंथन, अंतिम फैसला लेंगे 30 सितंबर को

 | 
news

mahendra india news, new delhi

गांव नेजिया खेड़ा के श्री बाला जी हनुमान मंदिर परिसर के अंदर गांव के पशुपालकों व ग्रामीणों की बैठक हुई। इस बैठक में ग्रामीणों ने गाय व भैंस के दूध व घी के रेट बढ़ाने पर मंथन किया गया। ग्रामीणों ने एक अक्टूबर 2026 से रेट का फैसला लिया गया। इसके लिए अंतिम फैसला 30 सितंबर को मंदिर में बैठक कर लेने पर विचार विमर्श किया गया। 

गांव निवासी राम सिंह, कृष्ण कुमार, सोहन सिंह, भूप सिंह, सतवीर सिंह का कहना है कि पशुओं के चारे, देखभाल और अन्य खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन उन्हें मिलने वाला दूध का भाव उस अनुपात में नहीं बढ़ा है। वर्तमान में दूध व घी के पशुपालकों को बहुत ही कम रेट मिल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि बढ़ती मंहगाई के चलते दूध व घी के रेट बढऩे चाहिए। जिससे पशुपालकों को फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि गाय का दूध 80 रूपये किलो व भैंस का दूध 100 रूपये किलो किया जाएगा। इसी के साथ ही भैंस का घी 1500 रुपये व गाय का घी 2500 रुपये करने का फैसला लिया गया। इसके लिए अंतिम फैसला 30 सितंबर को हनुमान मंदिर में बैठक कर लिया जाएगा। 

WhatsApp Group Join Now