home page

SIRSA के विश्वकर्मा मंदिर में धूमधाम से मनेगा विश्वकर्मा दिवस, मंदिर कमेटी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा

 | 
NEWS

 MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
सिरसा। बाबा विश्वकर्मा की कृपा से आॅटो मार्केट स्थित विश्वकर्मा मंदिर SIRSA में विश्वकर्मा दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए मंदिर कमेटी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। प्रधान अनिल बांगा व सोहन चावला ने बताया कि हर वर्ष की भांति विश्वकर्मा दिवस मंदिर परिसर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। मीटिंग में विश्वकर्मा मंदिर के रख-रखाव को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मीटिंग में सभी से सुझाव लिए गए।

बांगा व चावला ने सभी आॅटो व्यवसायियों व नगरवासियों से आह्वान किया कि वे दीपावली से अगले दिन विश्वकर्मा दिवस पर कार्यक्रम में पहुंचें और बाबा विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त करें।  कार्यक्रम के दौरान लंगर की भी व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर हरीश तनेजा, पृथ्वी सिंह, कृपाल सिंह, रौनकी कपूर, विकास, हरस्वरूप सोढ़ी, विजय बठला, राजेंद्र सिंगला, प्रमोद मनचंदा सहित मंदिर के पंडित दलीप त्रिपाठी भी मौजूद रहे।