home page

हरियाणा में विजिबिलिटी हुई शून्य, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अब आगे ऐसा रहेगा मौसम

 | 
Visibility drops to zero in Haryana, orange alert in 5 districts, weather will remain like this in future
mahendra india news, new delhi

मौसम में हरियाणा के अंदर बदलाव देखने को मिल रहा है।  हरियाणा प्रदेश में सोमवार को धुंध छाई हुई है, इससे विजिबिलिटी शून्य हो गई है। धुंध के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि धुंध से फसलों को काफी फायदा मिल रहा है। 

हरियाणा में सिरसा, सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, भिवानी, फतेहाबाद समेत दर्जनभर जिलों में घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग की ओर से हरियाणा प्रदेश के 5 जिलों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं, अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट है।

मौसम पूर्वानुमान

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार : हरियाणा राज्य में 31 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील संभावित।  इस दौरान एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बीच बीच में आंशिक   बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित।

इस दौरान नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह व देर रात्रि धुंध भी रहने की संभावना है। इस दौरान 29 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच में ठंड और बढ़ने की संभावना है। परंतु 31 दिसंबर के बाद उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट संभावित। 
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

WhatsApp Group Join Now