वॉलीबॉल एसोसिएशन सिरसा द्वारा 10वीं सब-जूनियर राज्य वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल कल सिरसा में
mahendra india news, new delhi
वॉलीबॉल एसोसिएशन सिरसा द्वारा 10वीं सब-जूनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। यह चयन ट्रायल दिनांक 12 फरवरी 2026 को शहीद भगत सिंह स्टेडियम, बरनाला रोड, सिरसा में सुबह 10 बजे से आयोजित होंगे।
वॉलीबॉल संघ सिरसा के महासचिव श्री मुकेश कासनिया ने बताया कि इन ट्रायल्स में वे सभी योग्य खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनकी जन्म तिथि 01 जनवरी 2010 या उसके बाद की है।चयनित खिलाड़ी 14 व 15 फरवरी को जींद के उचाना में राज्यास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगे,व वहाँ इनका नैशनल टीम के लिए चयन किए जाएँगे, ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने मूल दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र अथवा 10वीं की मार्कशीट के साथ-साथ सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
वॉलीबॉल एसोसिएशन सिरसा ने जिले के सभी संबद्ध इकाइयों, कोचों एवं खिलाड़ियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में योग्य खिलाड़ी इस चयन प्रक्रिया में भाग लें और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करें।
