जेसीडी SIRSA में महिला सशक्तिकरण हेतु वॉलीबॉल लीग का होगा आयोजन: करण चौटाला
mahendra india news, new delhi
: खेलो इंडिया अस्मिता वॉलीबॉल लीग महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में जेसीडी विद्यापीठ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य वॉलीबॉल के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सशक्त बनाना है। इस आयोजन का संचालन वॉलीबॉल फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा खेलो इंडिया तथा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है।
जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ . जय प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 14 टीमें भाग लेंगी। ये टीमें अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के माध्यम से न केवल प्रतिस्पर्धा करेंगी, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश भी देंगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवतियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं टीम भावना को बढ़ावा देते हैं।
इसी क्रम में हरियाणा वॉलीबॉल के अध्यक्ष करण चौटाला ने जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ राज्य की महिला खिलाडय़िों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस लीग के माध्यम से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे आकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सत्र 24 मार्च 2026 को दोपहर 3:00 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अर्जुन सिंह चौटाला उपस्थित रहेंगे। उनके प्रेरणादायक विचार खिलाडय़िों को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे और प्रतियोगिता के महत्व को और अधिक बढ़ाएंगे। इसके उपरांत 25 मार्च 2026 को शाम 4:00 बजे समापन सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता Savita Punia अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएँगी।
महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश ने सभी खेल प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं आमजन से अपील की कि वे इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाडय़िों का उत्साहवर्धन करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य भी करते हैं।
अंतत:, खेलो इंडिया अस्मिता वॉलीबॉल लीग एक ऐसा मंच है जो महिलाओं को आगे बढऩे, अपनी प्रतिभा को निखारने और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। यह आयोजन निश्चित रूप से महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध होगा।
