लोकसभा चुनाव के 7वें चरण में 57 सीटों पर मतदान आज, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज चुनाव दंगल के मैदान में

लोकसभा चुनाव के 7 वें यानी आखिरी चरण में सात प्रदेशों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर आज यानि शनिवार को मतदान है। अब सबकी नजर 4 जून को मतगणना पर टिकी हुई है। आपको बता दें कि 7 वें चरण में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मतदान है।
इसी के साथ ही ओडिशा राज्य विधानसभा के शेष 42 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी मतदान एक साथ होगा। शनिवार को 7 प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के 57 संसदीय क्षेत्रों में अंतिम चरण के मतदान के साथ लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।
आज के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दो केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और अनुराग ठाकुर मैदान में हैं। चार एक्टर- कंगना, रवि किशन, पवन सिंह, काजल निषाद भी चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुासार इलेक्शन के 7वें फेज में 904 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 809 पुरुष और 95 महिला उम्मीदवार हैं।