home page

29 नवंबर का मौसम अलर्ट: हरियाणा-पंजाब और दिल्ली-NCR में घना कोहरा, दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

 | 
Weather alert for November 29: Dense fog in Haryana, Punjab, and Delhi-NCR; heavy rain and thunderstorms forecast for South India

mahendra india news, new delhi
मौसम में कल सेंड के दिन यानि 29 नवंबर को बड़ा बदलाव होने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक देश के अलग-अलग हिस्सों के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, दक्षिण भारत में अगले एक सप्ताह तक बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रह सकता है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच व्यापक बारिश होने की संभावना है। दूसरी ओर, उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में 27 से 28 नवंबर तक शीतलहर चलने की आशंका है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार यानि 29 नवंबर को दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है. वहीं, दक्षिण भारत और अंडमान निकोबार में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. अंडमान में तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि तमिलनाडु पुडुचेरी और लक्षद्वीप में बिजली गिरने के साथ गरज के आसार हैं


मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में 29 नवंबर को शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। इसके अलावा कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। 29 नवंबर को असम और मेघालय में घना कोहरा छाने की आशंका है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में 27 से 28 नवंबर तक कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश में 29 से 30 नवंबर तक और ओडिशा में 29 नवंबर को घने कोहरे की संभावना जताई गई है। वहीं, पश्चिम और मध्य भारत में इस सप्ताह मौसम में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है।
 

WhatsApp Group Join Now