home page

Weather Alert: कल 14 नवंबर को 20 राज्यों में भारी बारिश और 75 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट, 3 राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी

 | 
Weather Alert: Heavy rain and storms with wind speeds of 75 km/h are expected across 20 states tomorrow, November 14; a snowfall warning has been issued for 3 states

 

mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने कल शनिवार यानि 14 नवंबर के लिए नया और टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 20 प्रदेशों भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ ही 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी इलाकों समेत दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और वज्रपात की आशंका है। तेज हवाओं और बरसात की वजह से 10 से अधिक प्रदेशों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा तीन राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र देश के उत्तरी हिस्सों में मौसम बिगाड़ सकता है। इसकी वजह से पूर्वी देश में बरसात एक बार फिर से कहर बरपा सकता है। लक्षद्वीप के उत्तरी हिस्सों के ऊपर एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। वहीं, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के इलाकों में बना हुआ है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 14 नवंबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। 

इन प्रदेशों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार यानी 14 नवंबर को देश के 20 राज्यों में बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

WhatsApp Group Join Now