मौसम अलर्ट, हरियाणा में अगले तीन घंटे में इन जिलों में जबरदस्त बरसात
हरियाणा प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। इससे जगह जगह बरसात हो रही है। मानसून की बरसात से कई जिलों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा प्रदेश में अगले तीन घंटे में कई जिलों में बरसात होगी।
मानसून की बरसात को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
विभाग द्वारा 03.09.2025 ञ्च दोपहर 2.45 बजे जारी पूर्वानुमान में अगले तीन घंटों मे नूह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, जींद, रोहतक, गुरुग्राम, नूंह, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल, जिलों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश संभावित। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बरसात भी संभावित है।
