home page

Weather Alert: 23 नवंबर से बदलेगा मौसम, 19 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

 | 
Weather Alert: Weather to change from November 23; alert issued for rain and strong winds across 19 states

 mahendra india news, new delhi
मौसम में एक बार सोमवार यानि 23 नवंबर से बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में पूर्वी हवाओं के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई है। वहीं, देश के उत्तर में सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश से मणिपुर तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान करीबन 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार के दिन यानी 23 नवंबर को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक समेत 19 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली, एनसीआर व हरियाणा प्रदेश में 23 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है। इस दौरान सुबह के वक्त 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि शाम के समय 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तजे हवाएं चल सकती हैं। वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

WhatsApp Group Join Now