home page

हरियाणा में बदला मौसम, अगले तीन घंटे में इन जिलों में हवाएं चलने के साथ होगी बरसात

 | 
Weather changed in Haryana, it will rain with winds in these districts in the next three hours
mahendra india news, new delhi

मौसम में हरियाणा के अंदर एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। सांय  4.10 बजे जारी अनुमान में अगले तीन घंटों में  भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर जिलों व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज धूलभरी हवायों व गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बरसात की उम्मीद है। 

मौसम पूर्वानुमान :-  
हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 14 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। राज्य में एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य में  हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की  संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।