home page

हरियाणा प्रदेश में फिर बदला मौसम, झमाझम बरसात शुरू व आंधी का अलर्ट

 
Weather changes again in Haryana, heavy rain begins and storm alert issued
 | 
 Weather changes again in Haryana, heavy rain begins and storm alert issued
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश मेंं शुक्रवार को मौसम के अंदर एक बार फिर से बदलाव हो गया है। कई जगह पर आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं कई जगह पर बूंदाबांदी शुरू हो गई है।  मौसम को लेकर हिसार स्थित कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मंगलवार को मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम वेज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा राज्य में 20 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 18 अप्रैल को पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान  के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से 18 अप्रैल के दौरान राज्य में बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने तथा कुछ एक स्थानों पर गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है। परंतु इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने से 19 व 20 अप्रैल को मौसम साफ व खुश्क रहने तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने व रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है।