home page

हरियाणा में आज फिर बदला मौसम, इन जिलों में तेज बरसात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

 | 
Weather changes again in Haryana today; heavy rain likely in these districts; 'Orange Alert' issued

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में शनिवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून के सक्रिय होने के बाद 25 जुलाई से तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस कारण है कि मानसून टर्फ के उत्तर की तरफ बढऩे से नमी वाली हवाएं आ सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक तापमान में तेजी से बदलाव हो सकता है। अभी हर रोज हल्की बूंदाबांदी या वर्षा हो रही है। इससे मौसम सुहावना बना है। दिन के समय धूप निकलने से उमस जरूर बढ़ी है।

आज इन जिलों में होगी बरसात
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, पानीपत, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, भिवानी व चरखी दादरी में बरसात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के अंदर शनिवार को भी कई जिलों में बरसात होगी। मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा नीचे की ओर जैसलमेर, गुना, सीधी, डेल्टागंज से बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है, जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में थोड़ी कमी बनी होने से कहीं-कहीं बरसात हो रही है।

WhatsApp Group Join Now

अरब सागर से नमी वाली हवाएं तथा दक्षिण पूर्व राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के दौरान प्रदेश में हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

परंतु 27 जुलाई से मानसून टर्फ उत्तर की तरफ बढऩे तथा बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है, इससे 28 जुलाई से 30 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य के उत्तरी जिलों में ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में कमी आने की संभावना है।