home page

हरियाणा प्रदेश में बदला मौसम, दो दिन होगी झमाझम बरसात, अलर्ट

 | 
Weather changes in Haryana; heavy rain expected over the next two days—alert issued

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में शनिवार को मौसम एकाएक बदल गया है। आसमान में कई जगह पर बादल छाए हुए हैं। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें विवि के मौसम विभागाध्यक्ष डा. मदनलाल खिचड़ ने बताया कि  हरियाणा राज्य में 24 अक्टूबर तक मौसम खुश्क परंतु पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 24 अक्टूबर देर रात्रि से हवाओं के बदलाव  उत्तर पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने की संभावना से 25 व 26 अक्तूबर को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। 


26 अक्तूबर के बाद राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की सम्भावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने परंतु सुबह व शाम को हल्की ठंड रहने की संभावना  है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी आने की संभावना है।