home page

हरियाणा में मौसम बदला, आज 17 जिलों में आज झमाझम बरसात, यहां पर ओले गिरने की चेतावनी

 | 
Weather changes in Haryana, heavy rain in 17 districts today, hailstorm warning issued here
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदल गया है। मौसम में आज सोमवार 2 फरवरी को भी बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार व सोमवार को कई जगह पर गहरी धुंध छाई रही। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग ने आज सोमवार को प्रदेश के 17 जिलों में बूंदाबादी होगी। इसी के साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं, उत्तर हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

वहीं, दक्षिण हरियाणा में सोनीपत, जींद, फतेहाबाद, रोहतक, झज्जर, पलवल और फरीदाबाद जिलों के लिए भी ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 

वैसे देखे तो प्रदेश हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने शनिवार रात्रि के बाद बदलाव देखने को मिला। इससे रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बरसात हुई। करनाल के घरौंडा क्षेत्र और सोनीपत में ओले गिरने से सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। 

पानीपत, यमुनानगर, रोहतक, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, हिसार और सोनीपत के कई एरिया में रविवार सुबह हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जबकि फरीदाबाद और पलवल में भी कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। सिरसा के डबवाली क्षेत्र में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
मौसम विभाग के मुताबिक बात करें तो पिछले 24 घंटों में प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक बना हुआ है। भिवानी में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक 6.1 डिग्री की वृद्धि देखी गई।

 

WhatsApp Group Join Now