home page

हरियाणा प्रदेश में बदला मौसम, अगले 48 घंटों में मानसून की होगी बरसात, 2 से 6 जुलाई तक झमाझम बरसात के आसार

 | 
Weather changes in Haryana; monsoon rains expected in the next 48 hours, with heavy rainfall likely from July 2 to July 6

mahendra india news, new delhi

 हरियाणा प्रदेश में पिछले कई दिनों से भंयकर उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। अब गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। प्रदेश में बुधवार से मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटे के भीतर मानसून का प्रवेश होगा। मौसम विभाग के मुताबिक 2 जुलाई से 6 जुलाई तक अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बरसात का दौर रहने की संभावना है।

कुछ स्थानों पर तेज बरसात भी हो सकती है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलने और दिन के तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार के लिए पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, पानीपत,  गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में बरसात का यलो अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है।

अलनीनो की स्थिति से बरसात कमजोर होने का इशारा
इस बार भारतीय मानसून की आगे की फोटो काफी हद तक प्रशांत और हिंद महासागर में चल रही 2 बड़ी मौसमी प्रणालियों की खींचतान पर टिकी है। एक ओर प्रशांत महासागर में विकसित हो रहे अलनीनो की स्थिति बरसात को कमजोर करने की ओर इशारा कर रही है, तो दूसरी ओर हिंद महासागर में इंडियन ओशन डाइपोल (आइओडी) उसके असर को संतुलित करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।

WhatsApp Group Join Now