home page

हरियाणा में बदला मौसम, कालांवाली, सिरसा में बरसात शुरू

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में रविवार सुबह से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सिरसा में मौसम ने ली करवट, आसमान में काली घटाओं ने डाला डेरा, नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के कई गांव में, सिरसा व कालांवाली में बरसात शुरू हो गई है। 

शहर और आसपास के क्षेत्र में सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है।
आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है।
बदले मौसम और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट के साथ वातावरण में ठंडक घुल गई है।
काली घटाओं से बदला सिरसा का नजारा, लोगों को गर्मी से मिली राहत।

मौसम में आज सेंड के दिन यानि 11 अक्टूबर को भी कई प्रदेशों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने ताजा मौसम बुलेटिन में अगले कुछ दिनों के मौसम को लेकर अहम अपडेट दिया है। विभाग के मुताबिक 11 अक्टूबर को कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं का भी असर देखने को मिल सकता है।

इन राज्यों में बारिश का अनुमान
आईएमडी के मुताबिक 11 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से छिटपुट बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में भी 11 से 14 अक्टूबर के दौरान बारिश का दौर जारी रह सकता है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 11 से 14 अक्टूबर तक अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

बिहार में 11 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। झारखंड में 11 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। ओडिशा में 11 से 14 अक्टूबर तक बारिश का दौर रहने का अनुमान है। सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 11 अक्टूबर को हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल में  11 अक्टूबर तथा 14 अक्टूबर को बारिश की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now