home page

हरियाणा में बदला मौसम, अगले तीन घंटे में 11 जिलों में बरसात, आगे ऐसा रहेगा मौसम

 | 
Weather changes in Haryana; rain expected in 11 districts over the next three hours; here is the weather outlook ahead

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में शनिवार को एकाएक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन घंटे में 11 जिलों के अंदर बरसात होगी। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत 12.09.2026 सांय 4.25 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान में अगले तीन घंटो में भिवानी, चरखीदादरी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल जिलों में कहीं-कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी संभावित।


मौसम पूर्वानुमान :- 
इसी के साथ मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा जैसलमेर, राजगढ़, बैतूल, गोपालपुर से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की सक्रियता में कमी बनी हुई है। इस के साथ कुछ नमी वाली हवाएं छत्तीसगढ़ से होते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान से भी राज्य की तरफ आ रही है जिससे बीच बीच में आंशिक बदलवाई बनी हुई है जिससे मौसम अगले दो दिनों तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। 


परंतु 15 सितम्बर से मानसून ट्रफ एक बार फिर से राज्य के आसपास आने की संभावना है जिससे मानसून की सक्रियता में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। जिससे राज्य में 15 सितम्बर देर रात्रि से 18 सितम्बर के दौरान राज्य में ज्यादातर स्थानों पर हवाओं व  गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार