home page

हरियाणा प्रदेश में आज बदला मौसम, अगले तीन घंटे में इन जिलों में होगी झमाझम बरसात

 | 
Weather changes in Haryana today, heavy rains will occur in these districts in the next three hours
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में मौसम में एक बार फिर से बदल गया है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने 8.05.2026 को सुबह 6.15 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें अगले तीन घंटों मे महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद जिलों में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात की भी संभावना बन रही है।


हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 10 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमीविक्षोभ  का आंशिक प्रभाव से 10 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव आने तथा उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। परंतु 10 मई रात्रि से एक और पश्चिमीविक्षोभ आने की संभावना  है जिसके आंशिक प्रभाव से फिर से मौसम में बदलाव आने की संभावना बन रही है।