home page

हरियाणा प्रदेश में बदला मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बूंदाबांदी और ओलावृष्टि; अलर्ट

 | 
Weather changes in Haryana, western disturbance brings drizzle and hail; alert
mahendra india news, new delhi

मौसम में आज मंगलवार यानि 24 फरवरी को बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी, निजामपुर, रेवाड़ी तथा आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। कई एरिया में छिटपुट ओलावृष्टि भी हुई, जिससे लोगों को मौसम में अचानक आए बदलाव का अहसास हुआ। वहीं हरियाणा प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रही तो हिसार व आसपास क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिली रही। 


हरियाणा प्रदेश के मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में सक्रिय हुए इस कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के पूर्वी हिस्से पर एक हल्का चक्रवातीय परिसंचरण तंत्र विकसित हुआ। इसी तंत्र के प्रभाव से राजस्थान प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में वर्षा और ओलावृष्टि हुई। इस मौसम प्रणाली का आंशिक असर हरियाणा के दक्षिणी भागों पर भी पड़ा।

कई जगह पर ओलावृष्टि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार महेंद्रगढ़ के निजामपुर और नांगल चौधरी क्षेत्र के अमरपुरा, दताल, धौलेड़ा, पवेरा तलोट, टीबा बसी, थलोट, दंचौली, रामकुमारपूरा, रामकुंवरपुरा, बिहारीपुर और नांगल शालु सहित आसपास के गांवों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

WhatsApp Group Join Now

आपको बता दें कि नांगल शालु और उसके आसपास एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली। रेवाड़ी जिले में भी बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं हल्की फुहारें पड़ीं। मौसम में हुए बदलाव तापमान पर आंशिक प्रभाव पड़ा। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल मौसम में हल्की अस्थिरता बनी रह सकती है, हालांकि किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात
मौसम में आज मंगलवार यानि 24 फरवरी 2026 को भ्भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र अब कमजोर होकर दक्षिण-पश्चिम एवं उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी पर सामान्य निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 0.8 किमी तक फैला हुआ है। यह सिस्टम अगले 24 घंटों में उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर होगा।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तराखंड के ऊपर भी समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।


 मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, 23 से 26 फरवरी के बीच अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में व्यापक वर्षा हो सकती है। ओडिशा में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक संभव है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व आंधी-तूफान की संभावना है।उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अलग-थलग स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है।


अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मध्यम वर्षा संभव है। आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना और दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बरसात संभव है। आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।