हरियाणा, राजस्थान समेत कई प्रदेशों में मौसम में बदलाव, झमाझम बरसात शुरू, आंधी का अलर्ट
Weather changes in several states including Haryana and Rajasthan, heavy rain begins, storm alert
mahendra india news, new delhi
मौसम में सोमवार 11 मई 2026 को बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा हैे। हरियाणा के सिरसा समेत कई जिलों में झमाझम बरसात हो रही है। आने वाले समय मेें भी मौसम वैज्ञानिकों ने पंजाब और हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। कई जिलों में धूलभरी आंधी, बादल और हल्की बरसात की संभावना है। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में भी गरज-चमक के साथ मौसम खराब हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 11 से 13 मई तक मौसम अस्थिर बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत, मध्य भारत और दक्षिण भारत के कई प्रदेशों में अलग-अलग मौसम का मिजाज देखने को मिलेगा। कहीं तेज आंधी और बरसात गर्मी से लोगों को राहत देगी तो कहीं लू और उमस परेशान करेगी। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों में गरज-चमक के साथ बरसात की संभावना जताई गई है, जबकि राजस्थान, गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का असर बना रहेगा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में रविवार देर शाम या रात तक मौसम बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बरसात, तेज हवाएं और गरज-चमक का अनुमान जताया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। 11 मई से 14 मई के बीच कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने हीटवेव अलर्ट कर दिया है। पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्के बादल दिख सकते हैं लेकिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।
